Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

कत्यूरघाटी के नहरों में पानी चलाने की मांग मुखर


बागेश्वर गरुड़ ।जिला किसान संगठन ने कत्यूर घाटी की नहरों में पानी चलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में जिला किसान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी ने कहा है कि लंबे समय से कत्यूर घाटी में वर्षा नहीं हुई है। वर्षा हो भी रही है तो,बहुत कम हो रही है। रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। किसानों की धान की नर्सरी सूख गई है। लेकिन नहरों में पानी नहीं है। उन्होंने  कहा है कि कत्यूरी राजवंश की प्रमुख बयालीसेरा नहर हरगेड़ी तोक में सड़क निर्माण के चलते बंद है। पांच साल से सिंचाई विभाग इस नहर में पानी नहीं चला पाया है। जिससे किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसान जल पंप किराये पर लेकर जैसे-तैसे धान की नर्सरी बचाने में जुटे हैं। उन्होंने डीएम से सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र नहरों में पानी चलाए जाने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement