Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

उत्तराखंड मिनी सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का डीएम ने किया शुभारंभ

  बागेश्वर । जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तराखंड मिनी सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता प्रारंभ हो गयी है।  प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने किया तथा खिलाडियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। उद्घाटन मैच के अंडर-11 में बागेश्वर के कृष्णा कुमल्टा, प्राजल पांडे, कार्तिकेय रावल तथा  नैनीताल के सार्थक जोशी तो वहीं अंडर-13 में देहरादून के मनोज सिंह रावत व नैनीताल के करन लोहनी ने जीत अपने नाम की।   

खिलाडियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पढाई के साथ ही खेल अति आवश्यक है, खेलों से शरीर के साथ ही मन व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। खेलों से हमें टीम भावना का बोध होता है, साथ ही हर समस्या का सामना करने की क्षमता में बृद्धि होती है व सकारात्मक विचार एवं सोच उत्पन्न होती है। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, मनोयोग जरूरी है। उन्होंने कहा बच्चे कोई भी कार्य करें उसे मनोयोग के साथ लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित अभ्यास के साथ करें तभी लक्ष्य हासिल होता है।

इंडोर स्टेडियम पर आयोजित राज्य स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में बागेश्वर के अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी सहित प्रदेश के अन्य जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 

इस दौरान बैंडमिंटन संघ के सचिव विपिन कर्नाटक, उपाध्यक्ष अनिल कार्की, दीपक खेतवाल, अजय चंदोला, संजय वर्मा, भरत कम्र्याल, संतोष खेतवाल, शंकर गढिया, केदार मेहता आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement