Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

आज और कल ये रहेगा ट्रेफिक प्लान


हल्द्वानी ।पुलिस ने शनिवार और रविवार के लिए हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड प्लान लागू किया है। हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रूट तय कर दिए गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से यातायात प्लान के तहत घर से निकलने की अपील की है। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि जारी प्लान के मुताबिक बरेली रोड से नैनीताल, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है। वह पंचायतघर तिराहे से आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास से वाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे। जबकि इसी रोड से भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से जाएंगे। कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल तिराहे से हाइडिल गेट से नारीमन तिराहे को जाएंगे। वहीं शनिवार और रविवार को यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 से रात 10 बजे तक बंद रहेगा।

You may have missed

Advertisement