Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

घास काट रही महिला पर बाघ ने हमला कर किया घायल


अल्मोड़ा. ।  जनपद में घास काटने गई महिला पर बाघ के हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।। महिला को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट लोहेड़ा हरड़ा में मंगलवार सुबह 9 बजे खेत में घास काट रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला अपनी बेटी और एक अन्य महिला के साथ खेत में गई थी। बाघ के हमले से घबराई बेटी और दूसरी महिला ने शोर मचाया जिसके बाद आस-पास खेत में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने बाघ पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। जानकारी के अनुसार, घायल महिला लीला देवी पत्नी महेंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष ने बताया कि वह घर के पास ही अपनी बेटी और देवरानी के साथ घास काट रही थी। तभी घात लगाए बाघ ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बाघ पर पत्थरों से हमला किया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को तल्ला सल्ट हरड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को रामनगर अस्पताल रेफर कर दिया है चिकित्सकों का कहना है कि महिला के गर्दन और सिर पर बाघ के नाखूनों के गंभीर निशान हैं। घायल लीला देवी के पति महेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ काफी समय अपने दो शावकों के साथ उस क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना पूर्व में भी वन विभाग को दी गई है। उन्होंने बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं मौके पर मौजूद वन विभाग के वन आरक्षी आलोक ने बताया कि महिला को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement