September 26, 2026

14 घंटे बिजली गुल होने से 50 हजार की आबादी रही परेशान


हरिद्वार ।  उत्तरी हरिद्वार में करीब 50 हजार की आबादी 14 घंटे तक बिजली गुल होने से परेशान रही। 132 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट होने के कारण विद्युत वितरण खंड नगरीय भूपतवाला उपकेंद्र से रात दो बजे बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। जो सुबह नौ बजे सुचारू हुई। वहीं पिछले कई दिनों से उत्तरी हरिद्वार में लगातार बिजली की सप्लाई ठप होने से व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के उत्तरी हरिद्वार कार्यालय नारेबाजी कर नाराजगी जताई।

You may have missed