Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

आठवीं की छात्रा से बलात्कार, पीड़िता सात महीने की गर्भवती  

देहरादून (  आखरीआंख समाचार )  प्रदेश की राजधानी देहरादून की रहने वाली आठवीं की छात्रा से बलात्कार किए जाने का चंद दिन पहले ही पता चला था। इस केस में पॉक्सो के तहत आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अब पता चला है कि छात्रा सात महीने की गर्भवती है।
नेहरू कॉलोनी थाना इलाके में एक 14 वर्षीय किशोरी का पड़ोस में रहने वाले 52 वर्षीय चांद ने यौन शोषण किया। आठवीं कक्षा की यह छात्रा आरोपी की पत्नी से सिलाई-बुनाई सीखने जाती थी। कुछ माह पहले चांद ने लड़की का रेप किया और किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
लड़की गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने पूछा तो रोते हुए उसने आपबीती बता दी। आरोपी चांद को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आयी तो परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। पता चला कि लड़की 7 माह की गर्भवती है। पीड़िता के पिता धोबी का काम करते हैं। पांच बहनों और एक भाई के परिवार में से पीड़िता और भाई को भी एक दुकान पर काम करना पड़ता है ताकि घर चल सके। बमुश्किल गुजारा कर रहे परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट चुका है। पुलिस का कहना है कि उसने शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया। नेहरु कॉलोनी थाने के इंचार्ज राजेंद्र शाह कहते हैं कि अब निर्भया फंड से पीड़िता को राहत राशि दिलवाने की कोशिश की जाएगी ताकि वह अपने होने वाले बच्चे का भी लालन-पालन कर पाए।
Advertisement