Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस मुखर


बागेश्वर ।  सरयू नदी पर झूला पुल खोलने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस एक बार फिर मुखर हो गई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को गभीतरता से नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही विभाग पर क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
जिला महामंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को लोनिवि के ईई कार्यालय पहुंचे। यहां नारोबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मेहनरबूंगा, त्यूनरा बाईपास का आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। मंडलसेरा स्थित आर्मी कैंटीन से लेकर विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल तक बनी सड़क का चौड़ीकरण कार्य बंद है। झूला पुल एक महीने से बंद है। सरयू और गोमती नदी पर बने पुलों की मरम्मत नहीं हो पाई है। इन पुलों पर दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। केमू स्टेशन से लेकर एसबीआई तिराहे तक नाली लिर्माण कार्य बंद है। गांधी आश्रम के पास कल्वर्ट कई महीनों से बंद है। इससे नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। उन्होंने इस आशय का एक ज्ञापन ईई को सौंपा। जल्द समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कुंदन गिरी, संस्कार भारती, संजय जोशी, जयदीप कुमार, चंदन कोरंगा तथ गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement