Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

कार खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन घायल


रुद्रप्रयाग ।  गरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चोपड़ा निवासी जीतपाल अपने परिवार के साथ कार से अपने मूल गांव डुंगरी जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खाई से तीन घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि तीन शवों को भी जिला अस्पताल भेजा गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज बडोनी ने बताया कि 68 वर्षीय कलपेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल, 24 वर्षीय आरती पुत्री जीतपाल, 45 वर्षीय देवेश्वरी देवी पत्नी जीतपाल मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए। जबकि 50 वर्षीय जीतपाल पुत्र बुद्धि लाल, 70 वर्षीय बुद्धि लाल पुत्र हीरू लाल, 27 वर्षीय पूजा पुत्री जीतपाल का उपचार किया जा रहा है।

Advertisement