Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

पांच दिन से बागेश्वर का युवक लापता


बागेश्वर । तहसील के सिमकुना गांव का बबलू कुमार 14 जुलाई से लापता है। उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह बंगुलुरु में होटल में नौकरी करता है। बंगलुरु से दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन आया था।परिजनों के अनुसार 14 जुलाई को 11 बजे निजामुद्दीन पहुंचकर उसने अपने घर माता बिमला देवी को फ़ोन किया। उसने कहा कि मां मेरी तबियत थोड़ा ठीक नहीं है। आज़ में दिल्ली में किसी दोस्त के पास रुक जाता हूं। कल बस से आ जाऊंगा। तब से बबलू कुमार ना फ़ोन लग रहा है। गुरुवार को इसक बात को पांच दिन हो गए हैं। 25 साल के बेटे के अचानम लापता होने से मां बिमला देवी व पिता किशोर राम का रो- रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

You may have missed

Advertisement