Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नष्ट की भांग की खेती


बागेश्वर । जिले की पुलिस ने उत्तराखंड को नशा मुक्त करने को अभियान चलाया। गांवों में जाकर भांग की खेती नष्ट की। लोगों को प्रतिबंधित भांग की बुआई नहीं करने को कहा। नशे के दुष्परिणाम बताए। थाानाध्यक्ष खुशवंत सिंह के नेतृत्व में चतुरानी में लगभग पांच नाली, लमजिंगडा में लगभग तीन नाली खेत में भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। भांग की खेती नष्ट की गई। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि भांग के पेड़ों को अत्याधुनिक कटर मशीन से नष्ट किया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। साइबर क्राइम तथा नए कानून की जानकारी दी। चौकी सामा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रातिरकेठी व तोक सतगढ़ मे लगभग 48 नाली भांग की खेती को अत्याधुनिक घास कटर मशीन एवं तलवार व दराती से काटकर पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष झिरौली प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में थाना झिरौली पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोशी गांव में लगभग चार नाली भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया।

गरुड़ में थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा, नशा मुक्त देवभूमि अभियान के दृष्टिगत ग्राम कनस्यारी में 4 नाली जमीन पर उगाई गई भांग की खेती नष्ट की गई।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध/साईबर क्राईम/नये कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी तथा नशे की लत से दूर रहने हेतु जागरुक किया गया।

   

You may have missed

Advertisement