Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

गुलदार के हमले में मारे गए किशोर के परिजनों को मिले 50 लाख मुआवजा व नौकरी


नई टिहरी । ग्राम प्रधान संगठन देवप्रयाग ने बीते रोज तहसील के निकट गुलदार के हमले में किशोर की मौत के मामले में शनिवार को मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन ने मुख्य वन संरक्षक से मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।ग्राम प्रधान संगठन देवप्रयाग, अध्यक्ष सोबन सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अरविंद जियाल, पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार ने डीएफओ नरेंद्रनगर वन प्रभाग जीवन दगडू के माध्यम से मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में संगठन ने 18 जुलाई शाम को किशोर अनुराग चौहान को गुलदार द्वारा निवाला बनाने के मामले में वन विभाग से हुई लापरवाही की जांच किये जाने की मांग की गयी। संगठन के अनुसार इस घटना के 15 घंटे पूर्व तहसील स्थित वन चौकी में नेपाली मूल के वन श्रमिक पर हुए गुलदार के हमले को जिन वन कर्मियों ने लापरवाही भरा रवैया अपनाया गया, उन पर उचित कार्यवाही की जाए। संगठन के मुताबिक यदि वन श्रमिक पर हुए गुलदार के हमले पर वन विभाग गम्भीरता दिखाता तो 17 वर्षीय अनुराग गुलदार का शिकार नहीं होता। संगठन ने किशोर अनुराग के पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की। संगठन ने मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान महड होशियार सिंह, प्रधान दनसाड़ा राजपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गोर्थीकांडा वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Advertisement