Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

जाखी गांव में गुलदार ने 56 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर किया घायल


श्रीनगर गढ़वाल ।  कीर्तिनगर ब्लॉक डागर पट्टी के जाखी गांव में शुक्रवार रात्रि साढ़े आठ बजे मजदूरी का काम कर घर लौट रहे 56 वर्षीय लक्ष्मण सिंह नेगी पर गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लक्ष्मण 3 किमी दूर जाखी बैंज्वाड़ी से अपने घर खुम्खू जा रहे थे जहां आवासीय बस्ती के बीच छिपे गुलदार ने घर से सौ मीटर पहले हमला कर दिया। हमला होते ही लक्ष्मण ने शो मचाया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लक्ष्मण सिंह नेगी का करीब 5 से 7 मिनट तक गुलदार के साथ संघर्ष हुआ। संघर्ष के बीच शोर सुनकर लक्ष्मण के बड़े भाई भीम सिंह नेगी ने हमला कर रहे गुलदार से अपने छोटे भाई को बचाने की कोशिश की। जिसके बाद गुलदार मौके से भाग निकला। गुलदार ने लक्ष्मण के हाथ, पैर और कमर में हमला कर जख्मी कर दिया। देर रात्रि करीब 12 बजे लक्ष्मण के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उन्हें बेस हॉस्पिटल श्रीकोट लाया गया। जहां घायल की स्थिति अब सामान्य है।

Advertisement