May 28, 2026

पांच उपशिक्षाधिकारी प्रोन्नत, आशाराम बागेश्वर के डीईओ बने


काशीपुर ।  शासन ने पांच उपशिक्षाधिकारियों को प्रोन्नती दी है। तीन अफसरों को डीईओ, एक को बीईओ तो एक को भीमताल डायट का प्रभारी प्रचार्य बनाया गया है। सभी अफसर गुरुवार को ज्वाइन करेंगे। शासन के सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उपशिक्षाधिकारी भीमताल मान सिंह को डीईओ प्रा.शिक्षा चंपावत, उपशिक्षाधिकारी हल्द्वानी सुरेश चन्द्र आर्य को भीमताल डायट प्रभारी प्राचार्य, उपशिक्षाधिकारी धारचूला आशाराम को डीईओ माध्यमिक शिक्षा बागेश्वर, उपशिक्षाधिकारी रायपुर प्रेमलाल भारती को डीईओ प्रारंभिक शिक्षा देहरादून, उपशिक्षाधिकारी लक्सर मिराज अहमद को बीईओ पोखड़ा, पौड़ी बनाया है। बता दें कि उपशिक्षाधिकारी आशाराम पूर्व में जसपुर के भी उपशिक्षाधिकारी रहे हैं।

You may have missed