Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

कल बागेश्वर से बृद्ध बागेश्वर मंदिर तक होगी कावड़ यात्रा


बागेश्वर गरुड । गरुड में द्योनाई घाटी के युवाओं द्वारा क्षेत्र में प्रथम बार बागेश्वर से बृद्ध बागेश्वर तक डाक कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं ।
युवाओं ने बताया कि वे कल प्रातः सुबह में 5 बजे कावड़ के पवित्र जल लाने हेतू यहाँ से प्रस्थान करेंगे और बागेश्वर से 7 बजे बिना किसी भी स्थान में विश्राम किये करीब 9 बजे बृद्ध बागेश्वर के शिव मंदिर में भगवान शिव का श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक करेंगे।
ततपश्चात क्षेत्र के भक्तगणों के मध्य मंदिर में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्र में हो रहे प्रथम बार के इस आयोजन का क्षेत्रीय लोग बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं। साथ ही युवाओं में भी इसके प्रति काफी जोश भरा हुआ है।

Advertisement