Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बृद्ध बागेश्वर में सरयू जल से भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक


बागेश्वर गरुड । द्योनाई घाटी के युवा कावड़ियों द्वारा आज प्राचीन बृद्ध बागेश्वर भोलेनाथ के मंदिर में पवित्र सरयू संगम से कावड़ में जल लाकर जलाभिषेक किया गया ।
आज सुबह कावड़ियों की टोली ने बागनाथ धाम के पवित्र सरयू गोमती संगम से 8.30 बजे कावड़ में जलभरकर अपने क्षेत्रीय शिव मंदिर बृद्ध बागेश्वर हेतू प्रस्थान किया जिसे बागनाथ मंदिर के महंत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
यह डाक कावड़ टोली डीजे की भक्तिमय भजनों की मोहक धुनों पर थिरकते हुये 1 घण्टा 15 मिनट में अपने मंदिर पहुची जहाँ पर उनका भब्य स्वागत स्थानीय भक्तगणों द्वारा किया गया।
मंदिर में जलाभिषेक उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन हुआ। जिसमें उपस्थित जनसमूह द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया ।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम अगले वर्ष और भी शानदार तरीके से मनाया जाएगा।

Advertisement