Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

दोपहिया वाहन चोर गैंग का पटाक्षेप, तीन दबोचे


हरिद्वार । कनखल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गैंग के तीन आरोपियों को दबोचा है। उनके कब्जे से अलग अलग क्षेत्र से चोरी की गई सात बाइकें बरामद की गई है। आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पिछले दिनों कनखल क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी होने की घटनाएं घटित होना सामने आया था। बताया कि सीओ सिटी जूही मनराल की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली।

Advertisement