Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर में भूस्खलन व मलबा आने से छह सड़कें अभी भी बंद, मकान ध्वस्त


बागेश्वर ।  जिले में सोमवार की रात वर्षा हुई। मंगलवार को सुबह देर तक बादल छाए रहे। दिन में चटक धूप से उमस बढ़ गई। वहीं, भूस्खलन के बाद मलबा गिरने से बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, सूपी-झूनी, चेटाबगड़, सीरी, मुनार-गासी समेत छह ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं। लोगों को यातायात व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। स्थानीय टैक्सी चालक भी सड़कों का खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने लोडर मशीनों के जरिए सड़कों को खोलने का काम जारी रखा है।
इधर, अतिवृष्टि से ठुकुरा, जैसर निवासी परूली देवी पत्नी जीत सिंह का मकान ध्वस्त हो गया है। परिवार के दो सदस्यों ने अन्यत्र शरण ली है। कुरौली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिह का घर का आंगन ध्वस्त हो गया है। मकान को खतरा बना हुआ है। जिससे पांच लोगों के सामने संकट मंडरा रहा है। जगथाना निवासी दान सिंह पुत्र नंदन सिंह के घर का आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान को खतरा बना हुआ है। परिवार के सात सदस्य प्रभावित हैं। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग खोलने का काम चल रहा है। सोमवार को 15 सड़कें बंद हो गई थी, जिसमें से नौ सड़कें खोल दी हैं।

Advertisement