Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत


बागेश्वर ।  पुलिस क्षेत्र के तहत खाईबगड़ के पास एक बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में ओलिंग गांव के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर शाम ओलिंग निवासी 21 वर्षीय दिनेश पुत्र हरी राम अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। खाईबगड़ के पास बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी कपकोट ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मंगलवार की सुबह शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का एक बड़ा भाई है। दोनों में से किसी भी शादी नहीं हुई है। दिनेश प्राइवेट नौकरी करता है। इधर एक महीने पहले अपने गांव आया था।

Advertisement