Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बड़े बकायेदारों से वसूली में लाएं तेजी: डीएम अनुराधा


बागेश्वर ।  मंगलवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने विभागों की समीक्षा की। बड़े बकायदारों से वसूली के प्रकरण को गंभीरता से लेंगे। जिस पर तहसीलदार गरुड़ ने बताया कि 47 लाख रुपये से अधिक की वसूली के एक प्रकरण में कुर्की की कार्रवाई गतिमान है। आपदा से प्रभावितों को अहैतुक राशि समय पर वितरित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक बडेत, खारबगड़, दोबाड़, फूलई, बदियाकोट, नकोड़ी, गैराड़, सेरी, सिंमगड़ी के प्रभावितों को धनराशि प्रदान की गई है। कुंवारी, जाख आदि गांव के विस्थापन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की समीक्षा की। शराब की कीमत से अधिक मूल्य वसूलने, शराब की दुकान के बाहर रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को दी जाने वाली आनलाइन सेवाओं का लाभ तय समय के भीतर देने के भी निर्देश दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खाद्य सुरक्षा, खनन, नगर निकाय सहित कई विभागों की समीक्षा की।
बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, अनुराग आर्या, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा भेतवाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे, शासकीय अधिवक्ता जीबी उपाध्याय, बीबी पाठक, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, तहसीलदार गरुड़ निशा रानी, दुगनाकुरी प्राची बहुगुणा, कपकोट नीतिशा आर्या, कांडा रितु गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Advertisement