Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत; मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल


श्रीनगर । बारामुला जिले के सोपोर इलाके में ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट में मरने वाले में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था। तभी अचानक से ब्लास्ट हो गया। मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक से स्क्रैप उतारने के बाद कई लोग उसमें से विभिन्न प्रकार की धातुएं निकालने लगे। इस दौरान एक जोरदार धमाका हुआ।
मृतकों की पहचान शेर कॉलोनी निवासी नजीर अहमद नादरू, आजम अशरफ मीर, गुलाम हसन और आदिल राशिद भट के रूप में हुई है। फिलहाल सोपोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement