Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

पुलिस को नही मिला लूटपाट का सबूत, कांग्रेस का अनशन समाप्त

बागेश्वर । बागेश्वर में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओ का धरना प्रदर्शन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रहा था। वही विगत पांच दिन से चल रहा क्रमिक अनशन आज शाम समाप्त हो गया है। पुलिस ने जांच के बाद छात्रों पर लगाई गई लूटपाट की धारा हटा दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साढ़े आठ हजार की राशि गायब तो हुई है, लेकिन छात्रों ने यह राशि लूटी इसका कोई प्रमाण पुलिस को नहीं मिला। धारा हटने के बाद कांग्रेसियों ने जश्न मनाया और अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर आंदोलन स्थल से उठाया।
आज दिन में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया कि जांच के बाद छात्रों पर लगाई गई लूटपाट की धारा हटा दी गई है। लूटपाट छात्रों ने की इसका कोई वीडियो उन्हें नहीं मिला है। पुलिस पूरी जांच वीडियो के आधार पर कर रही थी। एसपी ने कहा कि मामले में एफआईआर पहली सूचना पर ही हेाती है। नये कानून के तहत 14 दिन की जांच होती है। इसके बाद उनकी शिकायत भी दर्ज की जाएगी। पुलिस द्वारा लूटपाट की धारा हटाए जाने के बाद कांग्रेस ने अपना अनशन समाप्त किया। गोविंद गुंजवाल, ललित फर्स्वाण ने छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने बताया कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं यह लोकतंत्र की जीत है। भाजपा सत्ता के नशे में युवाओं को गलत धाराओं में फंसाने का काम कर रही थी। लेकिन वह साक्ष्य नहीं दे पाए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,कवि जोशी, गीता रावल, गोपा धपोला, रूपा देवी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, भीम आर्य, संजय कुमार, अंकुर उपाध्याय सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Advertisement