Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा 21 जनवरी से

देहरादून, ( आखरीआंख समाचार )  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पांच चरणों में परिवर्तन यात्रायें निकाली जायेगी और जिसकी शुरूआत 21 जनवरी से महासु देवता के मंदिर हनोल से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूजा अर्चना कर निकाली जायेगी।  कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मंे पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार का कार्यकाल इस साल पूरा हो रहा है और  प्रधानमंत्री व उनकी टीम ने देश की जनता को निराश किया है और वर्ष 2014 के लोकसभा के चुनाव में पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी ने जनता से कई वायदे किये थे लेकिन आज तक उन वायदों को पूरा नहीं किया है और 2013 में आई आपदा का भी जिक्र नरेन्द्र मोदी ने किया और यूपीए सरकार के केदारनाथ आपदा में हुए नुकसान के लिए 7500 करोड़ के पैकेज को नाकाफी बताया और भाजपा की सरकार बनेगी तो केदारनाथ आपदा पर न्याय किया जायेगा लेकिन आज तक पैकेज की ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया है। यह सब जनता के सामने है।उन्हांेने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मुददे कालधन वापस लाने, 15-15 लाख रूपये खाते में आने, दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने, पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब देने, एक सिर के बदले दस सिर लाने की बात केवल जुमलेबाजी से कम नहीं है।21 जनवरी से हनोल से शुरू होगी पहली परिवर्तन यात्रा के पहले चरण की शुरूआत की जायेगी और यह उत्तरकाशी, टिहरी से होते हुए 25 जनवरी को मुनि की रेती में एक जनसभा में पहले चरण का समापन किया जायेगा और दूसरे चरण में पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग में परिवर्तन यात्रा शुरू की जायेगी और कुल पांच चरणों में परिवर्तन यात्रा की जायेगी और हर माध्यम स लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
Advertisement