Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

आठ दिन में कोतवाली क्षेत्र से तीसरी किशोरी लापता


हल्द्वानी ।  शहर में नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। कोतवाली थानाक्षेत्र में आठ दिन के अंदर तीसरी किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी 18 अगस्त की शाम करीब छह बजे घर से निकली थी और वापस ही नहीं लौटी। गुरुवार रात किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की। बता दें कि इससे पहले 19 अगस्त को एक किशोरी के लापता होने की बात सामने आई थी। वहीं 15 अगस्त को लापता हुई किशोरी को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया था। फिलहाल बाकी बची दोनों किशोरियों की तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं तलाश पाई है। इससे उनके परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

Advertisement