Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

सीएम से क्रुज लाईसेंस आवंटन में पारदर्शिता की मांग


नई टिहरी । स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर क्रूज बोट संचालन को 28 अगस्त को होने वाले साक्षात्कार में पारदर्शिता बरतने की मांग की है। क्रूज संचालन के लिए हाई प्रोफाईल आवेदन सामने आने से पारदर्शिता को लेकर शंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने डीएम मयूर दीक्षित के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि 28 अगस्त को टिहरी झील में दो क्रूज बोट संचालन के लाईसेंस के लिए आवेदन के बाद साक्षात्कार रखे गए हैं। आवेदन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयेश रावत और टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण के पति रघुवीर सजवाण सहित कुछ अन्य प्रभावी लोगों के भी आवेदन हैं। जिससे साक्षात्कार की पादर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement