Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित छात्रों को मिलेगा अंतिम मौका


देहरादून ।  प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कारणों से प्रवेश लेने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को प्रवेश का आखिरी मौका दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आगामी 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक पुनः समर्थ पोर्टल खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा सकें। समर्थ पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नताक प्रथम सेमेस्टर के लिए 76030, जबकि परास्तनाक प्रथम सेमेस्टर के लिए 24895 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से किसी भी युवा को वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद, सीबीएसई एवं अन्य बोर्डों की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश से वंचित एवं अन्य कारणों से प्रवेश न ले पाने वाले छात्र-छात्राओं की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डॉ. रावत ने बताया कि प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण में कोई समस्या न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि राजकीय विश्वविद्यालयों में एकरूपता लाने के लिए विगत वर्ष समर्थ गवर्नेंस पोर्टल को लागू किया गया। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं

Advertisement