Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सांस्कृतिक झांकी के साथ कुमाऊं महोत्सव का हुआ आगाज


अल्मोड़ा । कुमाऊं महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। मंगलवार को इस अवसर पर नंदा देवी से मुरली मनोहर मंदिर तक झांकी निकाली गई। इस दौरान बाजार में मटकी फोड़ कार्यक्रम की भी धूम रही। मंगलवार को श्री राम सांस्कृतिक व सामाजिक सेवा समिति, महिलाओं, स्कूली बच्चों व अन्य लोगों की ओर से नगर में सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली गई। झांकी के लिए सभी महिलाएं व लोग नंदा देवी मंदिर में एकत्रित हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ व्यवसायी सीएल वर्मा ने किया। यात्रा नंदा देवी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए मुरली मनोहर मंदिर पहुंची। झांकी में छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, महिलाओं की ओर से भी भजन कीर्तन गाए गए। इस दौरान मल्ली बाजार में मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। देवभूमि व्यापार मंडल की ओर से झांकी का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की। मुरली मनोहर मंदिर में लक्की ड्रॉ पुरस्कार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां विनीत बिष्ट, अमरनाथ नेगी, मनोज सनवाल, राजेंद्र तिवारी, पंकज भगत, चेतन पांडे, वैभव पांडे, दीपक कुमार, कमल बिष्ट, प्रदीप मेहता, युवम बोहरा, भानु पंत, मनमोहन सिंह गोंडा आदि मौजूद रहे।

Advertisement