बिग ब्रेकिंग : फेसबुक के प्यार में फरार नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार
अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) हवालबाग विकासखण्ड के एक गॉव की नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाले एक किशोर को पुलिस ने रामपुर से गिरफ्तार कर मामले में पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गुरूवार को आरोपित किशोर को न्यायालय में पेश करने के बाद किशोर सुधार गृह भेज दिया है। वहीं, नाबालिग किशोरी को नारी निकेतन में भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवालबाग विकाखण्ड के एक गॉव निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने पंद्रह जनवरी को कोतवाली में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिस पर पुलिस द्वारा गत बुधवार को मामले तफ्तीश कर अल्मोड़ा निवासी एक किशोर को उसके नैनीहाल रामपुर से गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपित के विरुद्ध मुकदमा संख्या 2/19 धारा‘ 376, 363, 366 व 3/4 /16 (एल) पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर किशोर को आज किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस तफ्तीश में ज्ञात हुआ कि नाबालिग एवं किशोर की दोस्ती चार माह पूर्व फैसबुक से हुई थी। दोनों का प्यार ऑन लाईन इस कदर परवान चढ़ा कि नाबालिग अपने परिजनों को तेरह जनवरी को नैनीताल पिकनिक जाने का बहाना बना कर प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई।
