May 13, 2026

उत्तराखंड में दो सगे भाइयों ने उत्तीर्ण की यूपीएससी परीक्षा


पिथौरागढ़ । जनपद के दूरस्थ गांव पांखू चौसाला निवासी दो सगे भाइयों ने अपनी मेहनत व लगन शक्ति से यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है। अपने पुत्रों की सफलता पर पिता सेवानिवृत्त हवलदार भगत सिंह कार्की ने गांव में मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। सुनील का चयन जिला शिक्षा अधिकारी व धीरज का चयन जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुआ है। वर्तमान में सुनील सिंह कार्की आकाशवाणी में कार्यकारी अधिकारी के पद में सेवारत हैं।दोनों भाइयों ने सफलता का श्रेय माता- पिता व गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता से पुंगराऊं पट्टी के ग्राम चौसाला के लोगों ने खुशी व्यक्त की।