Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला


बागेश्वर । रुद्रपुर पुलिस पर कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पहले नर्स के साथ घटना हुई। विरोध करे पर कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष के साथ पुलिस ने बर्बरता दिखाई। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार निरंकुश हो चुकी है। जिला कांग्रेस व महिला जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में नर्स के साथ दुष्कर्म हुआ उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस प्रशासन व सरकार की उदासीन रवैए को देखते महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इसे देखकर यह साबित होता हैं कि नर्स के परिजनों को न्याय नहीं मिलने वाला हैं। जिस प्रकार से लगातार बार-बार देव भूमि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं यहां बढ़ते हुए अपराध और अपराधी देव भूमि को कलंकित करने का काम कर रहे हैं। सरकार मौन बनी हुई है। उन्होंने ऐसे पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नर्स को न्याय दिलाने की मांग की है। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, महिला जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हरीश ऐठानी, मनमोहन चौधरी, राजेंद्र टंगड़िया, राजेंद्र परिहार, ललित बिष्ट, ललित गोस्वामी, बसंत कुमार, कवि जोशी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement