Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में 15 किमी डोली में रखकर मरीज को पहुंचाया बदियाकोट, सरकारी दावे खोखले


बागेश्वर । सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने की बात हर करती है, लेकिन जमीनी हकीकत किसी से छुपी नहीं है। कपकोट तहसील के अंतिम गांव बोरबलड़ा आज भी विकास से कोसों दूर है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण यहां के मरीज रूप सिंह को ग्रामीणों ने डोली में बैठाकर 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बदियाकोट तक पहुंचाया। यहां से वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्हें डोली में लेकर आने वालों में डोली में लाने वालों में वीरेंद्र सिंह, बीरेंद्र, हरीश, अर्जुन, प्रवीन, हीरा सिंह, भजन सिंह, चंदन सिंह, लाल सिंह, कपिल सिंह, लक्षण सिंह, प्राथमिक विद्यालय समडर के अध्यापक विनोद कोरंगा आदि शामिल थे।

Advertisement