Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

एसएसपी के खिलाफ डीआईजी को दिया ज्ञापन


हल्द्वानी ।  एसएसपी नैनीताल पर पत्रकारों ने भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत से पत्रकारों ने इस मामले में शिकायत की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बीते लंबे समय से नैनीताल जिले के एसएसपी पत्रकारों को अनावश्यक नोटिस भेजकर उन पर दबाव बनाकर भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बीते 12 अगस्त को शहर में एक क्राइम की खबर के इंटरव्यू लिए जाने के लिए पत्रकारों ने अधिकारियों के न मिलने पर अपने मीडिया ग्रुप में कुछ सामान्य सी बातें लिखी गईं। जिसके बाद एसएसपी ने पत्रकारों पर दबाव बनाने के लिए नोटिस दिए हैं। उन्होंने डीआईजी से इस मामले में कार्रवाई किए की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश पांडे, अंकुर शर्मा, हरीश पांडे, शैलेंद्र नेगी, योगेश शर्मा, गीतेश त्रिपाठी, दिनेश पांडे, हर्ष रावत, अमित चौधरी, अंकित साह, भावनाथ पंडित, राहुल दरमवाल, अजहर सिद्दीकी, दीपक अधिकारी, ऋषि कपूर, श्रुति तिवारी, वंदना आर्य, नेहा पाल, रक्षित टंडन, अरकम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Advertisement