Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में दिनांकः01-09-2024 को थाना कपकोट क्षेत्र के ग्राम गोलना के पास चैकिंग के दौरान रविन्द्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी पोंथिग, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 22 वर्ष के वाहन संख्या UK 01 A 3675 से 06पेटी मैकडवल NO 01 विस्की व 2 पेटी मैकडवल NO 1 रम ( कुल 8 पेटी) अवैध रूप से बरामद की गई। मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया एवं थाना कपकोट में FIR NO-27/2024, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

अवैध मादक पदार्थों एवं कार्यों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

    
Advertisement