Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

हरिद्वार में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने डाली ज्वेलर्स शोरूम में  करोड़ों की डकैती


हरिद्वार । उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बदमाशों ने एक ज्वेलर्स शोरूम में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। शोरूम को खाली कर बदमाश करोड़ों के गहने लेकर मौके से फरार हो गए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की।   दिनदहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया।पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस पांच से छह बदमाश हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर रविवार दोपहर को पहुंचे थे।   ज्वेलर्स की दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पहले कर्मचारियों की आंखो में मिर्ची वाला स्प्रे किया।  दुकान में काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाते हुए शांत रहने के लिए कहा। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की।   करोड़ों रुपयों की कीमती ज्वैलरी लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। लूटपाट की घटना के के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस कप्तान ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं हैं। उधर, दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में लूटपाट की घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।
पुलिस ने शुरू की जांच:   हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के पास ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती के बाद फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों को गठन किया है। पुलिस और सीआइयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सभी आरोपी हरियाणा नंबर की बाइक पर सवार थे।

Advertisement