Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

बंदरों और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की


रुद्रप्रयाग ।  अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने सोमवार को जिले में बंदरों और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। समिति ने इस संदर्भ में डीएफओ को ज्ञापन भी सौंपा है। मुख्यालय स्थित डीएफओ कार्यालय में ज्ञापन देते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रांतीय महामंत्री जयंती नेगी, मंडल संयोजक भावना रावत, कमला देवी, अनीता राणा, आशा देवी, अनिता रावत, विजयलक्ष्मी, बीरा, राखी देवी, सुरजी देवी, पूजा देवी आदि ने कहा कि जनपद के गौड़ रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, सुमाड़ी, पन्द्रौला, रामपुर, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग सहित अनेक स्थानों में बंदरों का आतंक बना है जबकि कई जगहों पर सूअर, गुलदार और अन्य जंगली जानवरों की दहशत है। ग्रामीण जनता आतंकित है। आए दिन हो रही बंदरों के हमले की घटना से महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है। कहा कि शीघ्र बंदरों को पकड़ने की मांग की है। मौके पर रुद्रप्रयाग के अमसारी में हुई हत्याकांड की निंदा की। कहा कि महिलाओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं। उनके साथ दुराचार हो रहा है। सरकार शीघ्र महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करे। कहा कि यदि समिति की मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Advertisement