Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

रसोई का बिगड़ेगा बजट: फिर रुलाएंगे प्याज के दाम, आने वाले दिनों में कीमतों में आएगा भारी उछाल; ये है वजह


नई दिल्ली । प्याज के दाम एक बार फिर बढऩे लगे हैं। बीते दिनों प्याज के थोक मूल्य में 10 रुपये प्रति किलोग्राम और खुदरा भाव में करीब 20 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आजादपुर सब्जी मंडी में मंगलवार को प्याज 40 से 45 रुपये प्रति किलो बिका तो बाजार में प्याज 70 रुपये किलो पहुंच गया।
दरअसल, महाराष्ट्र में हो रही बारिश को प्याज के दाम वृद्धि का कारण बताया जा रहा है। प्याज के थोक विक्रेता आने वाले दिनों में प्याज के दाम और बढऩे की संभावना भी जता रहे हैं। आजादपुर मंडी के प्याज व्यापारी का कहना है कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से बारिश हो रही है और रास्ते बाधित हैं, इसका आवक पर असर पड़ा है।

Advertisement