Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पिथौरागढ़ जा रहा वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 3 की मौत


अल्मोड़ा । जनपद में एक सड़क दुर्घटना में 03 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार रात लमगड़ा-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग में एक कार असंतुलित होकर सड़क से करीब सौ मीटर नीचे जा गिरी। जिससे उसमें सवार चालक समेत 03 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। मृतक व घायल पिथौरागढ़ जिले के हैं। हादसा रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। लमगड़ा ब्लॉक अंतर्गत सांगड़ साहू व डुबरौली गांवों के बीच हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही वैगनआर कार संख्या यूके 05 टीए 4577 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण, थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू कार्य शुरु किया। बारिश से रेस्क्यू कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसलिए रात में घंटों रेस्क्यू कार्य चला। काफी मशक्कत के बाद घायल 02 युवकों व 01 बच्चे को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा भेजा गया। वाहन में सवार सुनीता देवी पत्नी रवि लाल (33) निवासी वार्ड नंबर 06, कुमौड़ पिथौरागढ़ व रजनी पुत्री रविन्द्र कुमार (23) निवासी ग्राम पैकटिया, पोस्ट बीसा बजेड़, जाजरदेवल, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को भी खाई से निकाल लिया गया। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान चालक प्रेम कुमार पुत्र हरीश राम (35) निवासी ग्राम डोबरा, पोस्ट बीसा बजेड़, जाजरदेवल, पिथौरागढ़ की भी मौत हो गई। हादसे में घायल आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार (19) ग्राम पैकटिया, पोस्ट बीसा बजेड़, जाजरदेवल, पिथौरागढ़ तथा आरुष कुमार पुत्र रवि लाल (7) निवासी कुमौड़ पिथौरागढ़ घायल हैं। प्रथम दृष्टया रोड के अचानक धंसने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। जिस जगह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां सड़क धंसी हुई थी।

Advertisement