March 11, 2026

सरपंच चुनाव को सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग


पिथौरागढ़ ।  पपदेव में सरपंच के लिए होने जा रहे चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग की है। शनिवार को स्थानीय प्रकाश वर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि 15सितंबर को पपदेव में सरपंच पद के लिए चुनाव होना है। कहा कि चुनाव निष्पक्ष व प्रत्याशियों को असुरक्षा महसूस न हो, इसके लिए सुरक्षा कर्मी की तैनात होनी जरूरी है।