Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

सेना के जवान के घर चोरी का मुकदमा दर्ज करने में लग गए 77 दिन


रुद्रपुर ।  सेना के जवान के बंद घर मे चोरों ने ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। घटना के 77 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बलविन्दर कौर पत्नी पपिन्दर सिंह निवासी ग्राम डोहरा, सिसईखेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 18 जून को वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके गदरपुर गयी थी। 26 जून को पड़ोसी बादल सिंह ने फोन पर बताया कि लैण्टर में मौमटी का दरवाजा खुला है। सूचना मिलने पर घर लौटी घर के अन्दर रखे बेड की दराज में रखें दो नग सोने की अगूठी, दो जोडी सोने की झुमकी, एक सोने की चैन, एक मंगल सूत्र का सोने लॉकेट, एक चाँदी का हार, दो जोडी चांदी के विछुआ, बच्चे की चांदी की कंठी. एक सोने की लॉग, तथा बीस हजार रूपयों की नगदी, एक हेयर स्ट्रेनर चोरी हो गया था। किसी अज्ञात द्वारा घर में घुसकर चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के ढाई माह से अधिक समय बाद मुकदमा दर्ज किया है। बलविन्दर कौर ने बताया कि उनके पति सेना में है। उन्होंने 26 जून को तहरीर सौप दी थी। पड़ोस में सीसीटीवी फुटेज में भी 24 जून की मध्य रात्रि में चोर दिखायी दिए थे। पुलिस जल्द कार्यवाही का आश्वासन देती रही। उनके पति इन दिनों अवकाश में आये है। लगातार पुलिस से अनुरोध के बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया।

Advertisement