Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ने सरकार को दी 26 सितंबर तक की मोहलत


चमोली ।  मूल निवासी स्वाभिमान संगठन जोशीमठ ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री नगर में ही विस्थापन कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में नगर के आपदा प्रभावितों के संदर्भ में जल्द निर्णय लेने, उचित मुआवजा जारी करने, पूरे नगर का वृहद ट्रीटमेंट अविलंब शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन में लोगों ने 26 सितंबर तक मांगे न माने जाने पर 27 सितंबर को जोशीमठ बाजार बंद, चक्का जाम और क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। लोगों ने मुख्य चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तथा शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार जोशीमठ आपदा प्रभावितों के साथ छलावा कर रही है जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अपदा के 18 महीने बाद भी अभी तक प्रभावित नगर जोशीमठ के लिए सरकार रोड मैप तक तैयार नहीं कर पाई है जो चिन्ताजनक है।

Advertisement