Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

नगर में धूमधाम से निकाला गया जश्ने-ईद मिलादुनवी का जुलूस  


रुद्रपुर । पैगंबर मोहम्मद साहब के योमै पैदाइश का दिन जश्ने-ईद मिलादुनबी के रूप में मनाया जाता ह। इस पर्व को महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। गदरपुर के मुस्लिम समाज ने सोमवार को ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया और साप्ताहिक बाजार इतवार बाजार के पास से ईद मिलादुनबी का जुलूस शुरू हुआ जो नगर में होते हुए बस अड्डा पुल के आगे से वापसी होते हुए इस्लामनगर वार्ड नंबर 8 और 9 में समापन किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी चप्पे चप्पे पर मौजूद रहा। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में शानू शौकत से जगह-जगह पर स्वागत किया प्रसाद एवं मीठा जल वितरित किया गया। जुलूस में पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, शाकिर अली, जुल्फिकार अली, मोहम्मद आलम, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद अजीम, सलीम बाबा, समीर उर्फ देवा, नजाकत, शराफत अली, फहीम खान, मोहम्मद अली, महफूज भाई, सिब्ते नबी, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद शादाब, हाशिम, शाह हुसैन, इमरान अली, फुरकान अली, इलियास, कमल, मुनाजिर, रब्बानी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन भी चप्पे चप्पे पर रहा मौजूद।

Advertisement