Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बिग ब्रेकिंग :फॉरेस्ट गार्ड के लिए 1218 पदों पर वैकेंसी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  वन महकमे ने 1218 पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए कवायद तेज कर दी है। जिसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से फॉरेस्ट गॉर्ड के 1218 पदों के लिए प्राप्त हुए कुल आवेदनों का जिलेवार ब्यौरा मांगा है। जिसके बाद विभाग द्वारा शारीरिक परीक्षा आहुत कराई जाएगी।
वन महकमे द्वारा 1218 फॉरेस्ट पदों के लिए आवेदन मांगें गए थे। जिसमें से 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। जिसके लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, सरकार ने कुछ दिनों बाद ही इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। क्योंकि फॉरेस्ट गार्ड के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा में वन विभाग ने संशोधन कर दोबारा से सीधी भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था।
अब वन विभाग ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से आवेदनकर्ताओं का जिलेवार ब्यौरा मांगा है। जिसके लिए पहले शारीरिक परीक्षा होनी है। शारीरिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों की  इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। जिसके लिए चयन आयोग ने विभागीय स्तर पर शारीरिक परीक्षा कराने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा है। वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पहले शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों को 10 किलोग्राम भार के साथ 25 किमी. की दौड़ चार घंटे में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 13 फीट की लंबी कूद, ऊंची कूद और शाटपुट में क्वालीफाई करना भी अनिवार्य होगा। वहीं, महिला वर्ग के लिए 14 किमी. दौड़ 5 किलोग्राम भार के साथ चार घंटे में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित है। जबकि, राज्य आंदोलनकारी श्रेणी में भी पदों को आरक्षित रखा गया है।
Advertisement