Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

21 को बारिश व बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) पिछले तीन दिनों से सूर्य की तपिश ठंड से राहत दे रही है। बढ़े हुए तापमान के कारण जनवरी में ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 20 जनवरी से मौसम बदलेगा। 21 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज धूप खिली रही। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सुबह से ही प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश के किसी भी कोने से बारिश होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। देहरादून में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

You may have missed

Advertisement