Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना महानिदेशक से की मुलाकात

 

 

देहरादून ( आखरीआंख समाचार)  उत्तराखंड वेब पोर्टल एसोसिएशन के सम्मानित पदाधिकारी सूचना महानिदेशक दिपेंद्र चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ जीतमणि पैन्यूली प्रदेश अध्यक्ष ने भेंट की एवं इस अवसर पर प्रदेश सचिव  आलोक शर्मा,ने शॉल भेंट की। पोर्टल से जुड़े सभी पत्रकार साथियों को पत्रकार के समान दर्ज़ा दिलाने एवं सभी पोर्टलों को गूगल ऐनेलिटिक के अनुसार श्रेणी में विज्ञापन दिए जाने हेतु चर्चा हुई जिसपर सूचना महानिदेशक ने साकारत्मक कार्यवाही करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सचिवालय के लिए प्रवेश पत्र निर्गत करने में असमर्थता व्यक्त की। इस सम्बन्ध में संगठन ने निर्णय लिया  शीघ्र ही मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से समय लेकर शिष्टाचार भेंट करते हुए पत्रकारों की हितों की बात रखेंगें।

महानिदेशक सूचना दिपेंद्र चौधरी ने उत्तराखंड के न्यूज़ पोर्टल संगठन  के गठन  के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना व् संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी को घनश्याम चंद्र जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,दीपक धीमान,प्रदेश उपाध्यक्ष ने  पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीँ संगठन की और से स्वपनिल प्रदेश सहसचिव,प्रमोद वेलवाल व् संगठन के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Advertisement