September 21, 2024

डेढ़ वर्ष से फरार वारन्टी को बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर (  आखरीआंख समाचार ) थाना कपकोट में वारंटी लोकपाल सिंह दानू पुत्र श्री रूप सिंह दानू निवासी झूनी थाना कपकोट से संबंधित फौजदारी वाद संख्या 206/14 FIR NO. 42/12 धारा 2/9,39/49(B)/50/51/57 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर जेल भेजा गया था जो माननीय न्यायालय से जमानत पर छोड़ा गया था माननीय न्यायालय सी०जे०एम०बागेश्वर से अभियुक्त लोकपाल सिंह दानू को 3 वर्ष का कठोर कारावास व ₹10,000 का अर्थदंड से दंडित किया गया था जिसे माननीय न्यायालय सी०जे०एम बागेश्वर से उक्त मुकदमे से संबंधित अभियोग में लगातार NBW प्राप्त हो रहे थे पूर्व में भी कई बार वारंटी की गिरफ्तारी देने हेतु दबिश दी गई किंतु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से लगातार बच रहा था।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में उक्क्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.01.2019 को उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु वारंटी के घर ग्राम झूनी में जाकर दबिश दी गई अभियुक्त को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायलय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार किए हुए अभियुक्त लोकपाल सिंह दानु पुत्र रुप सिंह दानु, निवासी-झूनी कपकोट जनपद बागेश्रवर हैं।पुलिस की गिरफ्तार करने वाली टीममें .उ०नि० वंदना चौहान प्रभारी थानाध्यक्ष कपकोट HCP केशर राम का०154 सुरेश कुमार का०162 गोविंद सिंह का०58 राकेश भट्ट का०241 सूरज पांडे का०181 मोहन गिरी महिला म०का०220 गीता कंबोज म०का०77 हेमावती कार्की पीआरडी बलराम व पीआरडी गोविंद राम शामिल रहे।