September 11, 2026

राहुल गांधी के अपमान पर युकां ने किया प्रदर्शन


बागेश्वर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपशब्दों के प्रयोग पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। नाराज कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा के बाद भाजपा और नितिन नवीन का पुतला दहन किया गया। परिहार ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान कांग्रेस कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने नितिन नवीन से राहुल गांधी और कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान राहुल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, बालकृष्ण, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया, संजय चनियाल, गैरी परिहार और गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।