Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बिंदुखत्ता के शांतिनगर में हुआ नई ग्राम पंचायत का गठन


रुद्रपुर । रविवार को शांतिपुरी के नजदीकी बिंदखत्ता शांतिनगर में वन अधिकार समिति के सदस्य श्याम सिंह रावत व बिंदुखाता भूमिहीन संघर्ष समिति के संरक्षक देवकीनंदन पाठक की अध्यक्षता में अन्नपूर्णा मंदिर शांतिनगर में बैठक हुई। जिसमें शांतिनगर में नई ग्राम पंचायत का विधिवत गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से उमेश चंद्र भट्ट निर्विरोध प्रधान चुने गये। जबकि नारायण सिंह कोरंगा, गजेंद्र सिंह रावत, भवानी राम, ममता रावत, रतवीर सिंह, तारा दत्त जोशी, संजय मठपाल, हिमांशु पाठक, खड़क सिंह पपोला, सुभाष आर्य, जीवन सिंह गुसाईं, पूरन सिंह, अमर सिंह भाकुनी, मंगल सिंह मेहता, चंद्रा कोरंगा, शोभा पांडे, हीरा सिंह दानू, मनोज सिंह कोरंगा, गोपाल दत्त जोशी, उमेद सिंह कोरंगा, उमेश चंद्र भट्ट, केदार सिंह गढ़िया, ईश्वर ह दानू, गुड्डी दानू, नंदन सिंह कन्याल व हरीश चंद्र जोशी, वार्ड सदस्य चुने गए। बैठक में नवनिर्वाचित प्रधान उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि वह बिंदुखात्ता राजस्व ग्राम के लिए निर्वाचित ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के सहयोग से संघर्ष करेंगे और जरूरत पड़ने पर सरकार व शासन प्रशासन में अपनी जायज मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

Advertisement