Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

भाकियू टिकैत का सीपीयू कार्यालय पर प्रदर्शन


रुड़की । भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से कचहरी परिसर स्थित सीपीयू कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने आरोप लगाया की सीपीयू वाहनों के चालान के नाम पर अधिक जुर्माना वसूल रही है। शानिवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता ऊर्जा निगम कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालकर बोट क्लब, नीलम टॉकीज चौक, रोडवेज बस अड्डा होते हुए तहसील परिसर स्थित सीपीयू कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि चेकिंग के नाम पर सीपीयू बाइक सवार किसानों से मोटा जुर्माना वसूल रही है। कहा कि पिछले 10 वर्षों में वाहनों के चालान में बढ़ोतरी हुई है। इसे लूट का जरिया बना दिया गया है। कहा कि सरकार चालान में 100 गुना वृद्धि कर गरीब आदमी को मारने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि किसान मजदूर यह चालान देने में सक्षम नहीं है। चालान एक दंड प्रक्रिया है ना कि राजस्व बढ़ाने का जरिया। उन्होंने कहा कि किसान ₹100 रुपये से अधिक का चालान नहीं दे सकता। यदि सौ रुपये से अधिक का चालान किया गया तो मौके पर ही धरना प्रर्दशन किया जाएगा। इस मौके पर सुक्रमपाल, सुब्बा सिंह, मो.परवेज, जोगेंद्र, कालूराम आदि शामिल रहे।

Advertisement