Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

क्वारब पुल के पास मलबा आने से बंद रहा भवाली-अल्मोड़ा हाईवे


नैनीताल ।  क्वारब पुल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से रविवार दोपहर को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग करीब साढ़े चार घंटे तक बंद रहा। अल्मोड़ा, हल्द्वानी और रामगढ़ से आने वाले वाहनों को लौटना पड़ा। शाम के समय कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर हाईवे को छोटे बाहनों के लिए खोला जा सका। क्वारब पुल के पास पिछले कई सालों से लगातार पहाड़ी के टूटने से खतरा बना हुआ है। रविवार दोपहर 12 बजे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गिरने से राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर क्वारब पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से मार्ग खोलने का काम शुरू किया गया। शाम करीब साढ़े चार बजे तक मार्ग छोटे वाहनों के खोल दिया गया। क्वारब चौकी इंचार्ज गोविन्दी टम्टा ने बताया कि मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बड़े वाहनो के लिए मार्ग दुरुस्त करने का प्रयास जारी है।
मजदूरों ने भागकर बचाई जान
बरसात के दौरान क्वारब पुल के पास पहले भी कई बार पहाड़ी से मलबा गिरने से मार्ग बंद हो चुका है। रविवार को सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि पहाड़ी से गिरे मलबे के नीचे कोई राहगीर या वाहन नहीं आया।

Advertisement