Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

कुछ शिक्षक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के समर्थन में भी उतरे


हल्द्वानी । प्रदेश में एक ओर राजकीय शिक्षक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं। वहीं कुछ शिक्षक भर्ती का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। रविवार को हल्द्वानी के गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय में हुई राजकीय शिक्षकों की बैठक में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का समर्थन किया गया। इसमें अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 34 राजकीय शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रधानाचार्य सीधी परीक्षा का वह समर्थन करते हैं। कहा कि इस भर्ती परीक्षा का स्वागत किया जाना चाहिए। इसे विद्यालयों एवं छात्र हित में आवश्यक मानते हुए इन शिक्षकों ने परीक्षा के स्थगन का विरोध किया। जल्द नई तिथि घोषित कर परीक्षा कराने की मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि इसमें एलटी के शिक्षकों को शामिल करने के लिए यदि नियमावली में संशोधन की आवश्यकता हो तो इसका भी समर्थन किया जाना चाहिए। बैठक में एक कोर कमेटी गठित कर इस मामले में आगे की रणनीति बनाने पर भी चर्चा की गई। वहीं राजकीय शिक्षक संघ से अनुरोध किया गया कि प्रवक्ताओं के आग्रह को सकारात्मक सोच के साथ समझने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस सुझाव पर समर्थन देने की बात कही गई। बैठक में डीपी सिंह, विक्रम पंत, इन्द्रजीत तिवारी, सतीष मौर्या, आशुतोष साह, नीरज सचान, कुंदन सिंह, बिष्ट, अर्जुन सिंह, राहुल मिश्रा, शशि प्रकाश यादव, प्रेमलता, डॉ. प्रियंका शुक्ला, ज्योति गब्र्याल आदि मौजूद रहे।

Advertisement