Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बजाज की पल्सर एनएस 400 लॉंच, ये रही कीमत


हल्द्वानी । बजाज ऑटो और नैनीताल बजाज हल्द्वानी ने विंटेज स्ट्रीट हल्द्वानी में शनिवार को पल्सरमेनिया 2.0 का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रीजनल मैनेजर बजाज सिमरबीर सिंह और एरिया सेल्स मैनेजर प्रशांत ने किया। इस अवसर पर नैनीताल बजाज हल्द्वानी की ओर से नई बाइक एनएस 400 का प्रदर्शन किया गया। नैनीताल बजाज के मालिक नितिन अग्रवाल ने बताया कि विंटेज स्ट्रीट में विशेषज्ञों ने सुरक्षित तरीके से स्टंट राइडिंग सिखाई जाती है। पलसर एनएस 400 के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए यूएसबी सॉकेट है। आधुनिक सुविधाओं और विशिष्टताओं से सुसज्जित बाइक की हल्द्वानी में एक्स शोरूम कीमत 184998 है। इस कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement